बेतिया: चार बोरों में छिपाकर रखी थी नेपाली शराब, मैनाटाड़ पुलिस ने 332 बोतल की जब्त

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मैनाटाड़ पुलिस ने सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 332 पीस नेपाली कस्तूरी शराब जब्त की है. पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर यह खेप बरामद की और अब तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है.

विज्ञापन

Bettiah News: मैनाटाड़. सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मैनाटाड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त की है. पुलिस ने मैनाटाड़ गांव से पूरब संदिग्ध स्थान पर छापेमारी कर चार बोरों से 332 पीस नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी

मैनाटाड़ थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि मैनाटाड़ गांव से पूरब नेपाल से लाकर शराब की बोतलों का भंडारण किया गया है. सूचना थी कि शराब धंधेबाज रात में ही इसे किसी अन्य स्थान पर भेजने की तैयारी में है.

सूचना के आधार पर दरोगा अनीता कुमारी के नेतृत्व में मैनाटाड़ गांव से पूरब संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की गयी.

चार बोरों से 332 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार बोरों में रखी 332 पीस नेपाली कस्तूरी शराब जब्त की. पुलिस की कार्रवाई के बाद शराब धंधेबाज मौके से फरार बताया जा रहा है.

पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस के द्वारा शराब तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि तस्कर की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 7,194 एकड़ में 716.91 एकड़ जमीन गायब! बेतिया राज की जमीन खोजने में जुटा प्रशासन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन