पेड़ काटने के विवाद से शुरू हुई थी मारपीट, अब लखनऊ से पकड़े गए मुस्तफा हत्याकांड के तीन आरोपी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

गौनाहा में चार माह से फरार चल रहे मुस्तफा हत्याकांड के तीन आरोपितों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी पेड़ काटने के विवाद के बाद हुई हत्या के मामले में हुई है. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Bettiah News: गौनाहा में करीब चार माह से फरार चल रहे मुस्तफा हत्याकांड के तीन आरोपितों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए साहेब मियां, अलाउद्दीन मियां और रियाजउद्दीन मियां को गिरफ्तार किया. रविवार को तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Gaunaha News: पेड़ काटने के विवाद के बाद हुई थी मुस्तफा की हत्या

थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि मुरली भरहवां गांव में पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गयी. इसी दौरान कई लोगों ने मिलकर मुस्तफा मियां की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गयी थी.

मामले में गौनाहा थाना में कांड संख्या 62/26 के तहत 16 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

पहले आठ आरोपित हो चुके हैं गिरफ्तार

हत्याकांड में पुलिस ने पूर्व में आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया था. वहीं अन्य आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे.

इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि मामले के तीन आरोपित लखनऊ में छिपे हुए हैं. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

लखनऊ में छिपे थे तीनों आरोपी

शनिवार को लखनऊ से साहेब मियां, अलाउद्दीन मियां और रियाजउद्दीन मियां को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रविवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे अन्य आरोपितों में भी हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर छुट्टी में भी खुले रहेंगे डाकघर, भाइयों तक राखी पहुंचाने में जुटे रहेंगे डाकिया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन