शेखपुरा पुलिस की गाड़ी पलटी, दरोगा समेत छह घायल

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 26 May 2026 5:49 PM

विज्ञापन

शेखपुरा पुलिस की गाड़ी पलटी, दरोगा समेत छह घायल

विज्ञापन

दो नाबालिग बंदियों को लेकर पर्यवेक्षण गृह आ रही थी पुलिस टीम, बकरी को बचाने में हुआ हादसा जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चौडीहा के समीप हुआ हादसा जमुई. जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर को बंदी को लेकर आ रहा एक पुलिस वाहन सड़क किनारे पलट गया. हादसा जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चौड़ीहा के पास सामने आया है. इस घटना में शेखपुरा जिले के कसार थाना की पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद पुलिस वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से जाकर अटक गया. घटना में दरोगा समेत कुल छह लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार शेखपुरा जिले की कसार थाना पुलिस दो नाबालिग बंदियों को लेकर जमुई स्थित पर्यवेक्षण गृह आ रही थी. इसी दौरान रास्ते में अचानक सड़क पर एक बकरी आ गई. बकरी को बचाने के प्रयास में वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क किनारे पलट गई. वाहन पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना में दरोगा संतोष कुमार, सिपाही रवि कुमार, चौकीदार श्रवण कुमार और चौकीदार अलख निरंजन घायल हो गए. वहीं वाहन में मौजूद दोनों नाबालिग बंदियों को भी चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि दरोगा संतोष कुमार के हाथ में गंभीर चोट लगी है. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. बाद में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. चौकीदार अलख निरंजन ने बताया कि हत्या के एक मामले में दोनों नाबालिगों को रिमांड पर लेकर कसार थाना पुलिस उन्हें जमुई पर्यवेक्षण गृह सौंपने आ रही थी. इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया. फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन