अब नहीं अटकेंगे CBSE के ऑनलाइन पेमेंट, शिक्षा मंत्री ने बैंकों को दिए कई निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Dharmendra Pradhan Meeting

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, फोटो- एएनआई

Dharmendra Pradhan Meeting: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को सीबीएसई की भुगतान प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित, तेज और छात्रों के अनुकूल बनाने के लिए चार प्रमुख सरकारी बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

Dharmendra Pradhan Meeting: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार (26 मई) को चार प्रमुख सरकारी बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. मीटिंग में उन्होंने सीबीएसई की भुगतान गेटवे प्रणाली को और बेहतर बनाने पर चर्चा की. बैठक में छात्रों को ऑनलाइन भुगतान के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया. इस बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), केनरा बैंक (Canara Bank) और इंडियान बैंक (Indian Bank) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

छात्रों को नहीं होगी भुगतान में परेशानी

बैठक में चर्चा के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) की भुगतान प्रणाली को अधिक सुरक्षित, तेज और छात्र-अनुकूल बनाना है. केंद्रीय मंत्री ने एक मजबूत, विश्वसनीय और छात्रों के अनुकूल भुगतान प्रणाली की जरूरत पर बल दिया. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि पुनर्मूल्यांकन, उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी और अन्य परीक्षा संबंधी सेवाओं के लिए छात्रों को भुगतान के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

स्वतः रिफंड की व्यवस्था लागू हो- धमेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बैंकों को निर्देश दिए कि वे समय पर लेनदेन तय करें और पेमेंट फेल होने या अधिक राशि कटने की सूरत में स्वतः रिफंड की व्यवस्था लागू करें.

तकनीकी सुरक्षा और निगरानी पर जोर

बैठक में एडवांस टेक्नोलॉजी वाली सुरक्षा उपाय, रियल टाइम मॉनिटरिंग और तेज शिकायत निवारण तंत्र विकसित करने पर भी चर्चा हुई. प्रधान ने बैंकों से कहा कि वे सीबीएसई के साथ मिलकर मजबूत भुगतान प्रोटोकॉल तैयार करें ताकि भविष्य में छात्रों को तकनीकी दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

बैंकों ने दिया पूरा सहयोग का भरोसा

बैठक में चारों बैंकों ने सीबीएसई को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और जल्द से जल्द तकनीकी अपडेशन लागू करने की बात कही. इससे पहले 24 मई को धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी छात्रों को भुगतान और तकनीकी समस्याओं को लेकर चर्चा की थी.

Also Read: डेमोग्राफिक चेंज पर मोदी सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी, शाह बोले- घुसपैठ वर्तमान और भविष्य के लिए बड़ी चुनौती

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola