Hajipur News : महनार थाना पुलिस ने पकड़ी लाखों की बीयर, तस्कर भाग निकले

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

बरामद बीयर के साथ पुलिस अधिकारी

Hajipur News : अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार चल रही छापेमारी

विज्ञापन

Hajipur News (कृत्यानंद सिंह) : महनार थाना क्षेत्र के नौरंगपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए झाड़ियों में छुपाकर रखी गई 593 लीटर बीयर बरामद की है. कार्रवाई के बाद इलाके में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके से किंगफिशर ब्रांड की बीयर से भरे कई कार्टून जब्त किए हैं. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए. जानकारी के अनुसार महनार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नौरंगपुर गांव के समीप झाड़ियों के बीच भारी मात्रा में अवैध बीयर छुपाकर रखी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया. तलाशी के दौरान झाड़ियों के बीच छुपाकर रखे गए कई कार्टून बरामद किए गए. जांच में सभी कार्टूनों में किंगफिशर ब्रांड की बीयर मिली.

बीयर बरामदगी के बाद पुलिस ने तेज की तस्करों की तलाश

पुलिस ने सभी बीयर को जब्त कर थाना लाया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पुलिस की अचानक हुई छापेमारी से तस्करों को संभलने का मौका नहीं मिला, लेकिन वे मौके से भागने में सफल रहे. इसके बाद पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

फरार शराब तस्करों की जल्द गिरफ्तारी होगी : एसडीपीओ

महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अवैध शराब कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. फरार तस्करों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

Also Read : Gopalganj News : एकलौता बेटा लापता, दर्दभरे मैसेज ने बढ़ाई परिवार की चिंता

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन