Gopalganj News: ‘अब्बू, ट्रेन में मार रहे हैं…’ मैसेज कर लापता हुआ यूपी से घर आ रहा युवक, परिवार हुआ परेशान

Updated:
विज्ञापन
gopalganj-news-26-05

लापता युवक व मैसेज।

Gopalganj News : लापता युवक के परिजनों ने गोपालगंज एसपी कार्यालय पहुंच बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस फिलहाल रेलवे स्टेशनों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Gopalganj News (राकेश कुमार): फुलवरिया थाना क्षेत्र के चुरामन चक भटवलिया गांव का 20 वर्षीय छात्र फैजान रजा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है. ट्रेन में सफर के दौरान भेजे गए उसके दर्दभरे मैसेज के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. गोपालगंज पुलिस से लेकर उत्तर प्रदेश रेलवे पुलिस तक छात्र की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन मंगलवार शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. जानकारी के अनुसार चुरामन चक भटवलिया गांव निवासी शिक्षक इम्तियाज अहमद शाह उर्फ आतिश गोपालगंजवी का एकलौता पुत्र फैजान रजा उत्तर प्रदेश के मऊ जिले स्थित जामिया अमजदिया धूसी मदरसे में पढ़ाई करता है.

“अब्बू, ट्रेन में मार रहे हैं…” मैसेज भेजने के बाद छात्र गायब

कुर्बानी की छुट्टी में वह सोमवार की सुबह 5:40 बजे मऊ रेलवे स्टेशन से पूर्वांचल एक्सप्रेस में सवार होकर भटनी जंक्शन के लिए रवाना हुआ था. जहां से उसे अपने घर पहुंचना था. इसी दौरान बलथरा रोड और सलेमपुर जंक्शन के बीच सुबह 7:06 बजे फैजान ने अपने पिता के मोबाइल पर मैसेज भेजा कि अब्बू लड़ाई हो गई है, ट्रेन में मार रहे हैं, सब… छुप कर मैसेज कर रहा हूं. यह मैसेज पिता ने सुबह 7:41 बजे देखा. इसके बाद उन्होंने जवाब देते हुए बेटे से किसी स्टेशन पर उतरने और कॉल करने को कहा, लेकिन उसके बाद से न तो कोई जवाब आया और न ही मोबाइल पर संपर्क हो सका.

gopalganj-youth-message
युवक का किया गया मैसेज।

परिजन दर-दर भटक रहे

मैसेज पढ़ते ही परिवार में दहशत फैल गई. पिता इम्तियाज अहमद शाह अपने परिजनों के साथ गोपालगंज एसपी विनय तिवारी के कार्यालय पहुंचे और पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई. इसके बाद फुलवरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. वहीं फैजान के पिता ने मऊ रेलवे स्टेशन पर भी शिकायत दर्ज कराई है. रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से छात्र की तलाश में जुटी हुई है. परिजन मऊ से लेकर भटनी जंक्शन तक विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर बेटे की खोज कर रहे हैं. गांव में भी घटना को लेकर भय और चिंता का माहौल बना हुआ है.

Also Read : Siwan News : पटवन सुविधा ठप होने से खेती पर संकट, किसान परेशान

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन