जमुई में राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ, 18 जिलों के 700 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 26 May 2026 5:50 PM

विज्ञापन

जमुई में राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ, 18 जिलों के 700 खिलाड़ियों ने लिया भाग

विज्ञापन

उदघाटन मुकाबला में पश्चिम चंपारण ने वैशाली को दी शिकस्त, 27 मई को होगा समापन फोटो 8 प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी जमुई. खेल प्रतिभाओं की धमक और खिलाड़ियों के जोश से इन दिनों जमुई का माहौल पूरी तरह खेलमय हो गया है. शहर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मैदान में मंगलवार से राज्यस्तरीय खो-खो चैंपियनशिप का आगाज हुआ, जहां बिहार के 18 जिलों से पहुंचे 700 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दम दिखा रहे हैं. तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन 27 मई को होगा. प्रतियोगिता का उदघाटन डीईओ दयाशंकर ने दीप प्रज्वलित कर व नारियल फोड़कर किया. उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद जमुई को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है, जो जिले के लिए गौरव की बात है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ अनुशासनपूर्वक खेलने की अपील करते हुए कहा कि हार-जीत से अधिक सीख और अनुभव महत्वपूर्ण होता है.ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि खो-खो भारत की प्राचीन और गौरवशाली पारंपरिक खेल विधा है, जो अब वैश्विक पहचान की ओर तेजी से बढ़ रही है. उन्होंने आयोजन की सफलता का श्रेय जिला शिक्षा पदाधिकारी के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया. वहीं खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार ने कहा कि आधुनिक समय में बच्चों के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए खेल बेहद जरूरी है. उन्होंने खिलाड़ियों को हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना को प्राथमिकता देने का संदेश दिया. उदघोषक डॉ निरंजन कुमार ने मंच संचालन कर माहौल को रोमांचक बना दिया. प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में पश्चिम चंपारण और वैशाली की टीम आमने-सामने हुई. रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में पश्चिम चंपारण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वैशाली को पराजित कर जीत से आगाज किया. मैच का संचालन अंपायर मनीष कुमार और रौशन कुमार ने निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से किया.समारोह में नगर परिषद उपाध्यक्ष नीतीश कुमार, समाजसेवी अजय कुमार सिंह, राजीव कुमार उर्फ अप्पू जी, जुल्फिकार अली भुट्टो, अनुराग सिंह, नीतेश केशरी, श्रीकांत केशरी, अनूप कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्यता प्रदान की. खेल प्रतियोगिता उत्साह और उमंग के माहौल में लगातार जारी है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन