Gopalganj News : जदयू ने गोपालगंज में प्रखंड व नगर अध्यक्षों की नवनिर्वाचित सूची की जारी

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj news

संगठनात्मक चुनाव में शामिल नेता

Gopalganj News : गोपालगंज जदयू में नई नियुक्तियां, प्रखंड और नगर स्तर पर नेतृत्व तय

विज्ञापन

Gopalganj News (विकास दुबे) : मंगलवार को जदयू के पार्टी कार्यालय में बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश के आलोक में संगठनात्मक चुनाव में जिला के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत प्रखंड अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों तथा नगर पंचायत अध्यक्षों की अनुमोदित सूची जारी की गई. जदयू के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैकुंठपुर से उमेश प्रसाद कुशवाहा, सिधवलिया से ब्रजेश कुमार उर्फ मुन्ना कुंवर,बरौली से प्रभाकर कुंवर उर्फ प्रभात सिंह, मांझा में डॉ. योगेश प्रसाद, सदर धर्मराज प्रसाद सिंह, थावे में चन्द्रभान सिंह उर्फ बुलेट सिंह,उच्चकागांव में सुविकास सिंह, कुचायकोट मो. तौहीद, पंचदेवरी में अशोक प्रसाद गुप्ता.

संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान

कटेया में नंदलाल मौर्य, भोरे में विंदा सिंह कुशवाहा, विजयीपुर में नितेन्द्र राय फुलवरिया में लालबाबू राम, हथुआ में शशि भूषण प्रसाद जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष में कटेया नगर पंचायत से सुनील प्रसाद मदेशिया, हथुआ नगर पंचायत में सतीश कुमार गिरी, मीरगंज नगर से केशरी कुमार, बरौली नगर से दिनेश प्रसाद, व गोपालगंज नगर में मुकेश कुमार चौधरी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी की गयी. जिलाध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी साथी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

Also Read : Gopalganj News: ‘अब्बू, ट्रेन में मार रहे हैं…’ मैसेज कर लापता हुआ यूपी से घर आ रहा युवक, परिवार हुआ परेशान

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन