गोपालगंज: उचकागांव में राशन कार्ड विशेष अभियान, एसडीएम ने गांव पहुंचकर लिए आवेदन, 810 नए कार्ड बनाने का लक्ष्य

Author Prashant pathak|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
ब्रह्माईन गांव में राशन कार्ड बनाने के लिए पात्र लोगों से आवेदन लेते एसडीएम तथा अन्य | Prabhat Khabar Network

ब्रह्माईन गांव में राशन कार्ड बनाने के लिए पात्र लोगों से आवेदन लेते एसडीएम तथा अन्य

Gopalganj News: गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड में राशन कार्ड विशेष अभियान के तहत एसडीएम अभिषेक चंदन और आपूर्ति पदाधिकारी तब्बू खातून ने ब्रह्माइन गांव पहुंचकर पात्र लोगों से आवेदन लिए. प्रखंड में 810 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj News: बिहार सरकार के विशेष निर्देशों के तहत राशन कार्ड से वंचित पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के लिए आपूर्ति विभाग का विशेष अभियान तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में गुरुवार को हथुआ के एसडीएम अभिषेक चंदन और उचकागांव की प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तब्बू खातून ने संयुक्त रूप से प्रखंड के ब्रह्माइन गांव का दौरा कर पात्र लोगों से नए राशन कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त किए.

गांव-गांव पहुंचकर लिए जा रहे आवेदन

अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर स्थानीय पात्र नागरिकों से सीधे आवेदन लिए और राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी. अभियान के दौरान लोगों से आवश्यक दस्तावेज भी प्राप्त किए गए, ताकि पात्र लाभुकों को जल्द से जल्द योजना का लाभ मिल सके.

उचकागांव में 810 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तब्बू खातून ने बताया कि राज्य सरकार ने उचकागांव प्रखंड के लिए 810 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. लक्ष्य को समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए वरीय प्रशासनिक अधिकारी स्वयं गांवों में कैंप लगाकर अभियान की निगरानी कर रहे हैं.

दो चरणों में चलेगा विशेष अभियान

उन्होंने बताया कि राशन कार्ड निर्माण अभियान दो चरणों में संचालित किया जा रहा है. पहला चरण 20 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा. यदि इस अवधि में 810 राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका, तो सरकार के निर्देशानुसार दूसरा चरण 8 अगस्त तक चलाया जाएगा.

पात्र परिवारों को जोड़ने पर जोर

प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड से वंचित न रहे. इसके लिए गांव स्तर पर शिविर लगाकर आवेदन लिए जा रहे हैं और पात्रता की जांच के बाद नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तेज की जा रही है.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


विज्ञापन
Prashant Pathak

लेखक के बारे में

By Prashant Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन