यूपी के इन जिलों में आज रात होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानिए अपने जिले का ताजा पूर्वानुमान

Updated:
विज्ञापन
यूपी का मौसम

यूपी का मौसम

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के मौसम में 23 जुलाई की रात से बदलाव आने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. जानें आपके जिले में क्या है पूर्वानुमान.

विज्ञापन

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज 23 जुलाई की रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम केंद्र (IMD) लखनऊ द्वारा 23 जुलाई 2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज रात प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है. हालांकि, IMD द्वारा 24 जुलाई के लिए किसी भी जिले में येलो, ऑरेंज या रेड मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य मौसम रहेगा, जबकि कुछ स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

आज रात से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, 23 जुलाई की रात से 24 जुलाई को सुबह 8:30 बजे तक की अवधि में बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. इसी दौरान आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा और हमीरपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन और बिजली चमकने की संभावना है. प्रदेश के शेष जिलों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

24 जुलाई को इन जिलों में बारिश के ज्यादा आसार

IMD द्वारा जारी वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार, 24 जुलाई को सुबह तक प्रदेश के उत्तरी, पूर्वी और कुछ दक्षिणी जिलों में एक या दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है. इनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, चंदौली और सोनभद्र शामिल हैं। वहीं लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, मिर्जापुर, वाराणसी और जौनपुर सहित मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस अवधि के दौरान वर्षा की संभावना नहीं दर्शाई गई है.

24 जुलाई के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी नहीं

आईएमडी द्वारा जारी वार्निंग रिपोर्ट के अनुसार, 24 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से 25 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक पूरे उत्तर प्रदेश के लिए कोई येलो, ऑरेंज या रेड चेतावनी जारी नहीं की गई है. सभी जिले ग्रीन श्रेणी (No Warning) में हैं. हालांकि, जहां वर्षा की संभावना है वहां स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश या सामान्य मेघगर्जन की स्थिति बन सकती है.

बारिश और मेघगर्जन के दौरान बरतें ये सावधानियां

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें. बिजली चमकने के समय सुरक्षित भवन के अंदर रहें. वाहन चलाते समय फिसलन और कम दृश्यता को देखते हुए सावधानी बरतें. किसान मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें और मेघगर्जन के दौरान खेतों में कार्य करने से बचें.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें


विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola