खराब हेडलाइट के बावजूद टॉर्च के सहारे दौड़ी यात्रियों से भरी बस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

टॉर्च की रोशनी में चलता बस का सफर (AI सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: बांदा जिले में एक निजी बस बबेरू रूट पर खराब हेडलाइट के साथ टॉर्च की रोशनी के सहारे चलती दिखी. इस घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद यात्रियों की सुरक्षा और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बबेरू रूट पर चल रही एक निजी बस कथित तौर पर खराब हेडलाइट के कारण टॉर्च की रोशनी के सहारे चलती दिखाई दे रही है. करीब 40 सेकेंड के इस वीडियो के सामने आने के बाद निजी बसों की फिटनेस, परिवहन विभाग की निगरानी और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

टॉर्च की रोशनी में चलती दिखी बस

वायरल वीडियो में बस की आगे वाली सीट पर बैठा एक व्यक्ति टॉर्च की रोशनी से चालक को रास्ता दिखाता नजर आ रहा है. बस में कई यात्री भी सवार हैं. वीडियो में बस के पीछे 'मां मढ़ी दाई ट्रैवल्स, बबेरू' लिखा दिखाई देता है. दावा किया जा रहा है कि यह बस बांदा-बबेरू रूट पर बिना हेडलाइट के रात में टॉर्च की रोशनी के सहारे चलाई जा रही थी. रास्ते में आने वाले जानवरों को भी टॉर्च की रोशनी दिखाकर हटाने की कोशिश की गई.

वायरल वीडियो के बाद उठे सुरक्षा पर सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सार्वजनिक परिवहन से जुड़े वाहनों की नियमित फिटनेस जांच की मांग उठाई है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल किया कि खराब हेडलाइट के बावजूद बस को आगे क्यों चलाया गया और यात्रियों की सुरक्षा को जोखिम में क्यों डाला गया. साथ ही यह भी चर्चा का विषय बना कि बस में मौजूद यात्रियों ने इसका विरोध क्यों नहीं किया.

ARTO ने दी घटना की जानकारी

मामले में एआरटीओ श्यामलाल ने बताया कि रविवार को बांदा से बबेरू जा रही बस की हेडलाइट मुरवल के पास अचानक खराब हो गई थी. इसके बाद बस को मुरवल चौकी के पास रोक दिया गया, लेकिन यात्रियों के हंगामे के कारण पुलिस ने टॉर्च उपलब्ध कराई, जिसकी मदद से बस को बबेरू तक पहुंचाया गया. उन्होंने बताया कि बस के फिटनेस, बीमा, परमिट और प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज वैध पाए गए हैं. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच की मांग उठ रही है.

Also Read: योगी का विपक्ष पर वार: आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्थावान बने घूम रहे हैं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola