'जो आस्था पर प्रहार करते थे, आज आस्थावान बने घूम रहे हैं', गोरखपुर में CM योगी का विपक्ष पर हमला

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के दौरान विपक्ष पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि जो पहले आस्था पर प्रहार करते थे, वे आज सबसे बड़े आस्थावान बनने का दावा कर रहे हैं. इससे उत्तर प्रदेश दंगों से विकास की ओर बढ़ा है.

विज्ञापन

UP News: गोरखपुर में आयोजित विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला. करीब 995 करोड़ से अधिक लागत की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग पहले आस्था पर प्रहार करते थे, वे आज सबसे बड़े आस्थावान बनने का ठेका लेकर घूम रहे हैं.

विज्ञापन

"राम मंदिर का विरोध करने वाले आज आस्था और सनातन के सबसे बड़े पैरोकार बनने का दावा कर रहे हैं"

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने कभी रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं, रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और सुप्रीम कोर्ट में मंदिर निर्माण के विरोध में अधिवक्ता खड़े किए, वही आज आस्था और सनातन की बात कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ऐसे लोगों की वास्तविकता को अच्छी तरह जानती है.

"दंगों से विकास की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, सुशासन और सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी पहचान"

सीएम योगी ने अपने संबोधन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश दंगों और अराजकता के लिए जाना जाता था, लेकिन आज प्रदेश विकास, निवेश और सुशासन की नई पहचान बना रहा है। सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है और प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास के साथ-साथ सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी है. इसी उद्देश्य के साथ प्रदेश में लगातार बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं.

Also Read:यूपी में विकास: अब सैटेलाइट मैपिंग से तय होगी प्राथमिकता


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola