अमरोहा में 3 सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, मंदिर की वायरल रील पर मचा हंगामा

Updated:
विज्ञापन

युवक ने 3 बहनों से रचाई शादी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से शादी रचाने का दावा कर सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है. चामुंडा मंदिर की हवन वेदी के सामने हुई शादी की रस्मों का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. मंदिर प्रशासन ने ऐसे किसी आयोजन से इनकार किया है, जिससे मामला और गरमा गया है.

विज्ञापन

UP News: सोशल मीडिया की एक रील ने अमरोहा में ऐसा विवाद खड़ा कर दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. तीन सगी बहनों और एक युवक की शादी का वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर से लेकर सोशल मीडिया तक बहस छिड़ गई है. वीडियो में चामुंडा मंदिर की हवन वेदी के सामने शादी की रस्में होती नजर आ रही हैं, हालांकि मंदिर प्रशासन ने ऐसे किसी आयोजन से इनकार किया है. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद जहां कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं, वहीं हिंदू संगठनों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

धोरिया गांव का है मामला

मामला अमरोहा जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के धोरिया गांव का बताया जा रहा है. यहां किसान रमेश की तीन बेटियों सरोज, सावित्री और संतोष ने एक ही युवक के साथ शादी करने का दावा किया है. तीनों बहनों ने चामुंडा मंदिर की हवन वेदी के सामने अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए और शादी की रस्में निभाईं. वीडियो में तीनों बहनें युवक के साथ विवाह की रस्में पूरी करती नजर आ रही हैं. इसमें मांग में सिंदूर भरने और पैर छूकर आशीर्वाद लेने जैसे दृश्य भी दिखाई दे रहे हैं. बुधवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया.

रील बनाकर शादी को बताया असली

वीडियो वायरल होने के बाद तीनों बहनों और युवक ने एक और रील बनाकर इस शादी को वास्तविक बताया. उन्होंने दावा किया कि यह शादी हुई है. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चर्चा और तेज हो गई.

चामुंडा मंदिर की भूमिका पर उठे सवाल

इस मामले में एक और बात चर्चा का विषय बनी हुई है. वायरल वीडियो में हसनपुर नगर पालिका के बीजेपी चेयरमैन भी दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा कुछ अन्य महिलाएं भी वीडियो में नजर आ रही हैं. हालांकि, दूसरी ओर चामुंडा मंदिर के पुजारियों ने मंदिर परिसर में ऐसी किसी भी शादी के आयोजन से साफ इनकार किया है. मंदिर की ओर से कहा गया है कि इस तरह का कोई कार्यक्रम वहां नहीं हुआ. वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है. संगठन इस मामले को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा, लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. कुछ यूजर्स ने इस शादी का समर्थन किया तो कई लोगों ने इसका विरोध किया. कई लोगों ने वीडियो में नजर आ रहे चेयरमैन की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए. वहीं शादी करने वाली तीनों बहनों ने वीडियो में अपनी खुशी जाहिर की है. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद तीनों बहनें और युवक मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं.

सोशल मीडिया से मिली पहचान

जानकारी के मुताबिक, तीनों बहनों ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अकाउंट बनाए थे. उन्होंने अब तक करीब 27 वीडियो अपलोड किए हैं और इन पर लाखों फॉलोअर्स हो चुके हैं. इस पूरे मामले के बाद जहां तीनों बहनों और युवक को सोशल मीडिया पर काफी पहचान मिली है, वहीं दोनों परिवारों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Also Read: निकाहनामे से खुला अदिला हत्याकांड का सच, जिसे पति समझकर भरोसा किया, वही निकला कातिल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola