हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, मांग रहा था रंगदारी
Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 26 May 2026 8:52 PM
विज्ञापन
हथियार के बल पर रंगदारी मांगने मामले में पुलिस ने छापेमारी कर मंगलवार को दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
सिकंदरा.
हथियार के बल पर रंगदारी मांगने मामले में पुलिस ने छापेमारी कर मंगलवार को दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक कट्टा बरामद किया गया. दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियार के बल पर रंगदारी मांग रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से सिकंदरा बाजार स्थित राधिका मैरेज हॉल के समीप छापेमारी की. इस दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिकंदरा निवासी दर्शन कुमार पिता महेंद्र वर्णवाल व थाना क्षेत्र के गोखुला गांव निवासी विकास कुमार पिता सुरेश यादव के रूप में है. तलाशी के दौरान इसके पास से एक कट्टा बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दर्शन कुमार के विरुद्ध सिकंदरा थाना में पूर्व से चोरी व शराब से संबंधित मामले दर्ज हैं. पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया अपनायी जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










