गली विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़ व धमकी का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई गुहार

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 26 May 2026 10:44 PM

विज्ञापन

जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड हेलाजोत गांव निवासी कुंती देवी मंगलवार की सुबह समाहरणालय पहुंचीं, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है

विज्ञापन

जमुई. जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड हेलाजोत गांव निवासी कुंती देवी मंगलवार की सुबह समाहरणालय पहुंचीं, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता महिला ने आवेदन में बताया कि 25 मई 2026 को दिन के करीब एक बजे उनके पड़ोसी राजकुमार साव, उनकी पत्नी ममता देवी तथा झाझा थाना के एसआई अर्जुन रावत और नीतीश कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर पहुंचे. इस दौरान गली खोलने को लेकर पूछताछ की गयी. कुंती देवी का आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि जब तक मामला स्पष्ट नहीं हो जाता, तब तक गली नहीं खोली जायेगी. इसी बात पर कथित रूप से पुलिसकर्मियों द्वारा दबाव बनाया गया और राजकुमार साव को ताला तोड़ने व कार्रवाई करने की बात कही गयी. महिला ने आवेदन में बताया कि उनके पति द्वारा खाता संख्या 84, खसरा संख्या 428 की करीब डेढ़ डिसमिल जमीन खरीदी गई है, जिस पर उनका मकान बना हुआ है. आरोप है कि इसी दौरान राजकुमार साव और उनकी पत्नी जबरन घर में घुस गए तथा बिजली का तार, पानी का पाइप और टंकी तोड़ दी. पीड़िता के अनुसार, घटना के दौरान उनकी पोती मोबाइल से वीडियो बना रही थी. तभी राजकुमार साव ने कथित रूप से धक्का देकर मोबाइल छीन लिया, जिससे मोबाइल टूट गया. महिला ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान पुलिस से मदद मांगने के बावजूद कोई सहायता नहीं मिली. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि गली में आने-जाने से रोका गया तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा. घटना के बाद परिवार बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहा है. कुंती देवी ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन