उपमुखिया के विरोध में वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को दिया आवेदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2018 6:18 AM
झाझा : ग्राम पंचायत राज धमना के उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर उक्त पंचायत के वार्ड सदस्यों ने कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार को सोमवार को एक आवेदन सौंपा है. दिए आवेदन में वार्ड सदस्यों ने बताया कि ग्राम पंचायत राज धमना के उप मुखिया राजकुमार यादव जबसे […]
झाझा : ग्राम पंचायत राज धमना के उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर उक्त पंचायत के वार्ड सदस्यों ने कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार को सोमवार को एक आवेदन सौंपा है. दिए आवेदन में वार्ड सदस्यों ने बताया कि ग्राम पंचायत राज धमना के उप मुखिया राजकुमार यादव जबसे उप मुखिया निर्वाचित हुए हैं, तब से आज तक मनमाने ढंग से काम करते आ रहे हैं. हम वार्ड सदस्यों से किसी भी प्रकार का जानकारी ना देते हैं,
ना ही कोई सलाह मशविरा करते हैं. यदि कोई वार्ड सदस्य उपमुखिया से किसी बात की जानकारी लेना चाहते हैं तो साफ तौर पर मना करते हुए कहते हैं कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है. इस व्यवहार से वार्ड सदस्य क्षुब्ध है. उपमुखिया के कार्यकलाप एवं व्यव्हार से वार्ड सदस्य ने उपमुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर आवेदन दिया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि हमलोगों ने कई बार उनसे मिलना चाहा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी लेना चाहा. हर बार वे हमलोगों को नकारते रहे.
इस बाबत कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ सतीश कुमार ने कहा कि मामले को लेकर मुखिया एवं अन्य अधिकारियों को लिखा जाएगा. ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. मौके पर वार्ड सदस्य 12 चंदन कुमार, 13 के सुधा देवी, 14 की इंदिरा देवी, 7 के वैल्यू मांझी, 11 के कुंदन कुमार, 8 के सुनीता देवी, 9 के राजकुमार ठाकुर, शंकर यादव, विशुनदेव यादव, रीना देवी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










