hajipur news. पिछले महीने से महादलित टोले में पानी की सप्लाइ बंद, महिलाओं ने मुखिया के सामने किया प्रदर्शन

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 14 Sep 2025 7:17 PM

विज्ञापन

गौसपुर चकमज़ाहिद पंचायत के वार्ड 11 स्थित रविदास टोला में नल जल योजना से बीते महीनों से पानी की सप्लाइ नहीं की जा रही है

विज्ञापन

महुआ. प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद गांव के महादलित टोले की महिलाओं ने नल जल से पानी नहीं मिलने पर पानी टंकी के पास पहुंच कर हंगामा कर दिया. गौसपुर चकमज़ाहिद पंचायत के वार्ड 11 स्थित रविदास टोला में नल जल योजना से बीते महीनों से पानी की सप्लाइ नहीं की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों का दैनिक क्रियाकलाप सुचारू ढंग से नहीं हो पा रहा है. मालूम हो कि महा दलित टोले में चापाकल नहीं होने और योजना से पानी सप्लाइ नहीं होने से लोगों को काफी समस्या आ रही है. वे कहीं और से पानी लोने को विवश हैं. पानी सप्लाइ नहीं होने से परेशान कांति देवी, सुशीला देवी, उर्मिला देवी, रेखा कुमारी, चांदनी कुमारी, मीणा देवी, अंजू देवी, सुदामा देवी, चंपा देवी, रूबी देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने गांव की मुखिया रीता देवी के घर पहुंच हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद मुखिया ने किसी तरह आक्रोशित महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया. उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से नल जल की सप्लाइ बंद है. जल्द ठीक कर सुचारू रूप से पानी की सप्लाइ शुरू कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन