hajipur news. बारिश में बह गयी नवनिर्मित सड़क, अनियमितता का आरोप

Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 06 Aug 2025 6:37 PM

विज्ञापन

महनार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 21 के जंगलिया टोला दलित बस्ती में सड़क के कुछ माह के भीतर ही ध्वस्त होने पर निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है

विज्ञापन

महनार. महनार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 21 के जंगलिया टोला दलित बस्ती में सड़क के कुछ माह के भीतर ही ध्वस्त होने पर निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि अभी बाढ़ भी नही आयी है. थोड़ी सी बारिश में ही सड़क ध्वस्त हो गयी. लोगों ने सड़क के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है. जबकि, संवेदक और जनप्रतिनिधि ने एसडीओ को आवेदन देकर बाढ़ के कारण सड़क ध्वस्त होने को लेकर लिखित आवेदन दिया है. सड़क के कुछ ही माह में ध्वस्त होने पर जंगलिया टोला के लोगों में आक्रोश है और लोग संवेदक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. इस घटना की जांच नगर परिषद के कनीय अभियंता से कराई जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RATNESH KUMAR SHARMA

लेखक के बारे में

By RATNESH KUMAR SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन