राजापाकर प्रखंड में सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, 16 जून को लगेगा बहु-विभागीय शिविर

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

बैठक की तस्वीर

Hajipur News : नारायणपुर बुजुर्ग और लगुराव बिलंदपुर में आयोजित होगा विशेष सहयोग शिविर, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा सहयोग शिविर.

विज्ञापन

राजापाकर (हाजीपुर) से नीरज कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : प्रखंड कार्यालय राजापाकर के परिसर में आगामी 16 जून को आयोजित सहयोग शिविर के सफल संचालन को ले प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारीयो के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. मौके पर सभी विभागों के पदाधिकारी,कर्मी उपस्थित हुए. उन्होंने बताया कि 16 जून मंगलवार को नरायणपुर बुजुर्ग पंचायत के पंचायत भवन परिसर एवं लगुराव बिलंदपुर पंचायत के पंचायत भवन परिसर में 10 बजे से 4 बजे तक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है. मौके पर सभी विभागों के पदाधिकारी, दोनों पंचायतो के सभी विभागों के कर्मी उपस्थित होंगे.

जनशिकायतों के समाधान के साथ विरासत संरक्षण पर भी जोर

आम जनता से आह्वान किया गया है कि किसी भी विभाग से संबंधित कोई भी शिकायत को पूर्व में भी अपने पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन के साथ देंगे. जिनका समाधान कर आगामी शिविर में उन्हें अवगत कराया जाएगा. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी विभाग के पदाधिकारी को प्रखंड के विभिन्न पंचायत में पांडुलिपि का खोज करने का निर्देश दिया. ऐसी पुरानी पांडुलिपि, पुराने सिक्के, प्राचीन मूर्तियां यदि मिलते हैं तो आम जनता भी पदाधिकारी को अवगत कराएंगे. जिसे भारत सरकार के ज्ञान भारतम् ऐप पर लोड किया जाएगा. मौके पर उपस्थित पीएचडी जेई अनामिका कुमारी, आपूर्ति पदाधिकारी आदिती कुमारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुधी रंजन कुमार सिंन्हा, मीणा कुमारी, पंकज कुमार, नितेश कुमार, सहित अन्य प्रखंड कर्मी शामिल हुए.

Also Read : इनामी बदमाश ने दी डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, मंत्री का सख्त संदेश-‘कानून से ऊपर कोई नहीं’ 

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन