इनामी बदमाश ने दी डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, मंत्री का सख्त संदेश-‘कानून से ऊपर कोई नहीं’

डॉ संदीप कुमार से मुलाकात करते मंत्री सुनील कुमार
Gopalganj News : कानून के शिकंजे से नहीं बच पाएंगे अपराधी, मंत्री ने दिया भरोसा, रंगदारी कांड के आरोपियों पर कसेगा शिकंजा.
गोपालगंज से सुरेश कुमार राय की रिपोर्ट
Gopalganj News : भोरे के गिरजा शंकर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संदीप कुमार गुप्ता से एक लाख के इनामी बदमाश मनिंदर मिश्रा द्वारा 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और 48 घंटे में जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने गिरिजा शंकर हॉस्पिटल पहुंचकर पीड़ित डॉक्टर और उनके परिजनों से मुलाकात की. मंत्री ने डॉक्टर का हाल-चाल जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि सूबे में कानून का राज है, किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है.
अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
पीड़ित चिकित्सक से मुलाकात के बाद ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि बिहार में अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है. डॉक्टर समाज के भगवान होते हैं और उन्हें धमकी देना सीधे तौर पर कानून को चुनौती देना है. डॉ. संदीप कुमार गुप्ता से रंगदारी मांगने और उन्हें धमकी देने का मामला बेहद गंभीर है. मैंने खुद एसपी से इस संबंध में बात की है. पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. कोई भी अपराधी, वह चाहे पाताल में भी क्यों न छुपा हो, पुलिस उसे ढूंढ निकालेगी. अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
Also Read : गोपालगंज की चनावे जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










