टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 367 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, संदिग्ध मरीजों को जांच की सलाह

Author Manish Raj|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
 टीबी के संभावित मरीजों विशेष स्क्रीनिंग अभियान की तस्वीर

टीबी के संभावित मरीजों विशेष स्क्रीनिंग अभियान की तस्वीर

Gopalganj News : बैकुंठपुर प्रखंड में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है. 367 लोगों की जांच की गई है और संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों को तत्काल इलाज की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Gopalganj News : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बैकुंठपुर प्रखंड में 3 जुलाई से विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान 14 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है. इसका उद्देश्य संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें शीघ्र जांच और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके और प्रखंड को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके.

विभिन्न पंचायतों में पहुंची आरबीएसके की टीम

शनिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया. डॉ. मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने रेवतिथ पंचायत भवन, चिउटाहां पंचायत के विभिन्न स्थानों, परसौनी पंचायत, डुमरिया घाट और खोरमपुर में लोगों की स्वास्थ्य जांच की.

367 लोगों की हुई जांच

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को कुल 367 लोगों की स्क्रीनिंग की गई. जांच के दौरान लगातार खांसी, वजन में कमी, बुखार और अन्य संदिग्ध लक्षण वाले लोगों की पहचान की गई. ऐसे लोगों को स्पुटम जांच कराने तथा आवश्यक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई.

समय पर जांच और इलाज से टीबी पूरी तरह ठीक संभव

डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि आरबीएसके की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे निःशुल्क उपचार के बारे में जागरूक कर रही है. उन्होंने कहा कि टीबी का समय पर पता चलने और नियमित इलाज कराने से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है.

लोगों से जागरूक रहने की अपील

अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि यदि टीबी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच कराएं और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जनभागीदारी से ही टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाया जा सकता है.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन