गोपालगंज के थावे GRP की नई थानाध्यक्ष बनीं अमृता कुमारी, यात्रियों की सुरक्षा पर रहेगा खास फोकस

Updated:
विज्ञापन

अमृता कुमारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थावे GRP थाने में अमृता कुमारी ने नई थानाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया है. पदभार संभालने के बाद उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया है.

विज्ञापन

New Station House Officer: थावे GRP थाने में अमृता कुमारी ने नई थानाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाने के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली.

विज्ञापन

अमृता कुमारी इससे पहले हाजीपुर में एसआई के पद पर कार्यरत थीं. थावे GRP थानाध्यक्ष का पद संभालने के बाद उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी. ट्रेनों और स्टेशन परिसर में पुलिस की गश्ती और चौकसी को और प्रभावी बनाया जाएगा.

ट्रेनों और स्टेशन परिसर में बढ़ेगी गश्ती

नई थानाध्यक्ष ने कहा कि ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के साथ स्टेशन परिसर में भी विशेष निगरानी रखी जाएगी. संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी. यात्रियों की ओर से मिलने वाली शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा.

पर्व-त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

पर्व-त्योहारों के दौरान ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. भीड़ वाले समय में पुलिस बल की तैनाती और गश्ती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने तथा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया. साथ ही क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी और कार्रवाई पर जोर दिया.

Also Read:बिहार: हाईटेक सैटेलाइट टाउनशिप के लिए ड्रोन से होगा सर्वे, जमीन मालिकों की बनेगी लिस्ट, जानें मास्टर प्लान में क्या-क्या होगा शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन