भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में आठ घायल, तीन सदर अस्पताल रेफर

Author Manish Raj|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में आठ घायल, तीन सदर अस्पताल रेफर

Gopalganj News : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में पुराने भूमि विवाद के चलते दो गांवों के लोग भिड़ गए. इस मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए. तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj News : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनौरा और दिघवा धाती गांव के बीच पुराने भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया.

दोनों पक्षों के लोग हुए घायल

घटना में बनौरा गांव की गीता देवी, चंद्रमा पंडित, विजय पंडित, अभिषेक पंडित और अनूप पंडित घायल हो गए. वहीं दूसरे पक्ष के दिघवा धाती गांव निवासी कैलाश राय, अर्जुन कुमार और अंशु कुमारी भी जख्मी हो गए.

तीन घायलों को सदर अस्पताल किया गया रेफर

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अनूप पंडित, अभिषेक पंडित और विजय पंडित की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अन्य पांच घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष अंकित कुमार पासवान ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गांव में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद एहतियातन गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो सके.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन