प्रेरणा छात्रवृत्ति योजना में मढ़ौरा फुटबॉल क्लब के चार खिलाड़ियों का चयन, मिलेगी तीन लाख रुपये की सहायता

Updated:
विज्ञापन
कोच के साथ मौजूद चयनित खिलाड़ी

कोच के साथ मौजूद चयनित खिलाड़ी

Saran News : बिहार सरकार की प्रेरणा छात्रवृत्ति योजना के तहत मढ़ौरा फुटबॉल क्लब के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इन्हें खेल प्रशिक्षण के साथ ₹3 लाख की छात्रवृत्ति मिलेगी. यह खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता देगा और उनके खेल कौशल को निखारेगा.

विज्ञापन

Saran News : बिहार सरकार की प्रेरणा छात्रवृत्ति योजना के तहत मढ़ौरा फुटबॉल क्लब के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है. चयनित सभी खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है. अब इन खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ पढ़ाई के लिए तीन लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी. इस छात्रवृत्ति से खिलाड़ियों की आर्थिक परेशानियां कम होंगी और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी. इससे खिलाड़ी अपने खेल कौशल को और निखारकर बेहतर उपलब्धियां हासिल कर सकेंगे.

खेल विभाग की योजना में 514 खिलाड़ियों का हुआ चयन

बिहार सरकार के खेल विभाग की ओर से संचालित उत्कर्ष, सक्षम एवं प्रेरणा छात्रवृत्ति योजना के तहत इस वर्ष राज्यभर से कुल 514 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इनमें प्रेरणा छात्रवृत्ति के लिए मढ़ौरा फुटबॉल क्लब के चार खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है. चयनित खिलाड़ियों में धरमपुर ठेकही निवासी साहिल कुमार, धरमपुर जाफर निवासी बिपुल कुमार शर्मा, विक्रमपुर निवासी शिवम कुमार और धरमपुर जाफर निवासी अमृत कुमार सिंह शामिल हैं.

राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिखा चुके हैं प्रतिभा

मढ़ौरा फुटबॉल क्लब के ये चारों खिलाड़ी क्लब के नियमित सदस्य हैं और विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं. साहिल कुमार अंडर-14 और अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वहीं, अन्य तीनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना चुके हैं. सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय मशाल प्रतियोगिता के विजेता भी रह चुके हैं.

कोच ने खिलाड़ियों की मेहनत को बताया सफलता का आधार

मढ़ौरा फुटबॉल क्लब के कोच, पूर्व खिलाड़ी एवं पूर्व सैनिक प्रभाकर सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि उन्हें यह सम्मान मिला है. उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति मिलने से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिलेगा और वे खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकेंगे.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



विज्ञापन
Prabhat Kiran Himanshu

लेखक के बारे में

By Prabhat Kiran Himanshu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन