Hero HF 100 या TVS Radeon: डेली यूज के लिए कौन बेहतर विकल्प? कीमत 60 हजार रुपये से कम

Updated:
विज्ञापन
Hero HF 100 vs TVS Radeon (Image: TVS & Hero)

Hero HF 100 vs TVS Radeon (Image: TVS & Hero)

रोजाना काम के लिए लो-बजट में शानदार बाइक की तलाश है? Hero HF 100 और TVS Radeon दोनों ही दमदार माइलेज और परफॉर्मेंस के साथ बेहतरीन विकल्प हैं. दोनों की कीमत 60 हजार रुपये से कम है. इंजन, माइलेज और फीचर्स की तुलना यहां देखें, ताकि आप सही चयन कर सकें.

विज्ञापन

यदि आप रोजाना ऑफिस जाने या किसी और कामों के लिए लो बजट में शानदार बाइक लेना चाहते हैं, तो हीरो एचएफ 100 एंड टीवीएस रेडियन दोनों ही बढ़िया विकल्प हैं. दोनों बाइकों की खासियत किसी भी सड़कों पर बेहतर परफॉर्मेंस और दमदार माइलेज है. इसी वजह से देश में हीरो और टीवीएस की सस्ती बाइकों का क्रेज भी काफी ज्यादा है. दोनों बाइकों की कीमत 60 हजार रुपये से कम है. इसी बीच आज हम आपके लिए एचएफ100 और रेडियन के बीच कंपैरिजन लेकर आए हैं, जिससे चयन कर पाना थोड़ा आसान हो सकता है. इस तुलना में इंजन, माइलेज और फीचर्स के बारे में जानेंगे.

Hero HF 100 vs TVS Radeon: कीमत

हीरो मोटोकॉर्प कंपनी की लो बजट बाइक कही जाने वाली एचएफ 100 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 59,839 रुपये है. वहीं, टीवीएस की रेडियन की स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 58,450 रुपये है. इसके कुल 4 वेरिएंट्स मार्केट में उपलब्ध हैं, जिसकी कीमतें अलग-अलग हैं. टॉप वेरिएंट डीजी डिस्क की शुरुआती कीमत 80,200 रुपये है. वहीं, बाकी बचे 2 बेस एडीशन 65,450 और डीजी ड्रम 77,950 रुपये है. ऐसे में आपके पास इसमें चुनने के लिए कई विकल्प मिल जाते हैं. 

Hero HF 100 vs TVS Radeon: इंजन और माइलेज 

हीरो मोटोकॉर्प 100 में आपको 97.2 सिसी एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर OHC इंजन मिलता है, जो 8000 rpm पर 8.02 ps पावर और 6000 rpm पर 8.05 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इस इंजन की खासियत यह है कि ग्रामीण सड़कों पर भी जबरदस्त राइडिंग एक्सपिरियंस देता है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 70 kmpl है, जबकि रियल वर्ल्ड में 65 से 70 बताया जाता है. 

ये भी पढ़ें: Bajaj Platina vs Hero Splendor: डेली आने-जाने के लिए कौन-सी बाइक बेहतर? खरीदने से पहले जान लें

 वहीं, टीवीएस रेडियन में कंपनी 109.7 सीसी, 4-स्ट्रोक ड्यूरालाइफ इंजन ऑफर करती है. यह इंजन 7350 rpm पर 8.08 bhp की ताकत और 4500 rpm पर 8.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें इको थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम (ETFI) मिलता है. इसके इंजन को खासकर ग्रामीण और शहरों की सड़कों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने डिजाइन किया है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 73.68 kmpl है, जबकि रियल वर्ल्ड में 60 से 68 बताया जाता है. 

Hero HF 100 vs TVS Radeon: फीचर्स 

हीरो एचएफ 100 बाइक में फीचर्स के रूप में इसमें आपको xSens FI Technology, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS), फ्रंट एंड रियर 130 mm ड्रम ब्रेक, साइड-स्टैंड-इंजन कट ऑफ, फॉल-सेफ इंजन कट ऑफ, 165 mm ग्राउंड क्लियरेंस, 805 mm सीट हाइट और 18 इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलेंगे. इसमें मिलने वाला 75 mm सीट बेहतर कंफर्ट राइड देता है. 

वहीं, टीवीएस रेडियन में रियल टाइम माइलेज डिस्प्ले, क्लॉक सर्विस इंडिकेटर, लो फ्यूल इंडिकेशन, लॉन्गेस्ट सीट, यूएसबी चार्जर, DRL के साथ क्रोम बेजेल हेडलैंप, लॉन्ग लास्टिंग ड्यूरालाइफ इंजन, 18 इंच बड़ा व्हील, सॉलिड सस्पेंशन, ऑल-गियर सेल्फ स्टार्ट, परफेक्ट सीट हाइट, पीलियन ग्रैब रेल और हुक के साथ लेडी पीलियन हैंडल जैसे फीचर्स मिलेंगे.     

ये भी पढ़ें: TVS Ronin या Bajaj Pulsar N160: डेली ऑफिस वालों के लिए कौन-सी स्टाइलिश बाइक है बेस्ट?



विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola