प्रदर्शन के दौरान शहर में कई जगह होर्डिंग से की गई तोड़फोड़, वाहनों को भी पहुंचाया नुकसान

आंबेडकर चौक पर शहर में सुरक्षा का जायजा लेते डीएम व एसपी
Gopalganj News : गोपालगंज में शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान शहर के कई स्थानों पर तोड़फोड़ की गई। प्रधानमंत्री की तस्वीरों वाली होर्डिंग फाड़ दी गईं और पुलिस वाहनों पर पथराव की भी सूचना है.
Gopalganj News : शहर में शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं. प्रदर्शनकारियों ने शहर में जहां-जहां प्रधानमंत्री की तस्वीर वाली होर्डिंग लगी थी, वहां उन्हें फाड़ दिया. कॉलेज रोड सहित अन्य इलाकों में भी कई होर्डिंग और पोस्टर क्षतिग्रस्त किए गए.
जनसेवा अस्पताल और नगर थाना के बाहर भी फाड़े गए पोस्टर
प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज रोड स्थित जनसेवा अस्पताल के बाहर लगी होर्डिंग को भी नुकसान पहुंचाया. इसके अलावा नगर थाना की दीवार पर लगे होर्डिंग और पोस्टर भी फाड़ दिए गए. घटना के दौरान कई स्थानों पर अफरातफरी का माहौल बना रहा.
पुलिस वाहनों पर पथराव, क्षति की चर्चा
कॉलेज रोड पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस वाहनों पर पथराव किए जाने की भी सूचना है. स्थानीय स्तर पर सदर एसडीपीओ और नगर थाना की गाड़ी को नुकसान पहुंचने की चर्चा रही. हालांकि, पुलिस की ओर से फिलहाल वाहनों में तोड़फोड़ की घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










