यूपी से बाइक में छिपाकर लाई जा रही 23 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

Author Suresh rai|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तस्कर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj News : जगतौली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भोपतपुरा चंवर तीनमुहानी के पास एक तस्कर को 23 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj News : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद सीमावर्ती इलाकों से शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार की रात जगतौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

जानकारी के अनुसार, जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार गश्त और वाहन जांच पर निकले थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि भोपतपुरा चंवर तीनमुहानी के रास्ते एक मोटरसाइकिल से शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर भोपतपुरा चंवर तीनमुहानी के पास एक बाइक सवार को पकड़ लिया.

23 लीटर देशी शराब बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 23 लीटर देशी शराब बरामद की गई. पुलिस ने शराब के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी 22 वर्षीय शिवम कुमार, पिता ब्रह्मा बर्नवाल, के रूप में हुई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन