गोपालगंज में थावे मंदिर परिसर की 28 अस्थायी दुकानें होंगी खाली, 25 सितंबर तक का अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर परिसर के 28 दुकानदारों को 25 सितंबर तक दुकान हटाने का अंतिम निर्देश | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के प्रमुख थावे मंदिर परिसर में विकास कार्यों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरती है. रोड नंबर-8 पर स्थित 28 दुकानों को 25 सितंबर तक खाली करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj News : बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्य को लेकर अंचल प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. मंदिर परिसर में स्थित अस्थायी दुकानों को हटाने के लिए अंचल कार्यालय की ओर से अंतिम आम सूचना जारी की गयी है. इसके तहत रोड नंबर-8 पर स्थित 28 दुकानदारों को 25 सितंबर तक अपनी-अपनी दुकानें खाली करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

विकास कार्य में बाधा बनने पर प्रशासन ने बढ़ायी सख्ती

अंचलाधिकारी सुधीर कुमार ओंकारा ने बताया कि दो जून को सभी संबंधित दुकानदारों को एक सप्ताह के भीतर मंदिर परिसर से अस्थायी दुकानें हटाने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद दुकानदारों ने दुकानें खाली नहीं कीं. प्रशासन के अनुसार, इससे मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

प्रसाद से लेकर मोबाइल और खिलौनों तक की दुकानें शामिल

अंचल प्रशासन की ओर से जारी सूची में रोड नंबर-8 पर स्थित कुल 28 अस्थायी दुकानें शामिल हैं. इनमें प्रसाद, पूजा सामग्री, परचून, जनरल स्टोर, चुनरी, नारियल, होटल, कपड़ा, चूड़ी, गारमेंट्स, मोबाइल और खिलौने समेत विभिन्न प्रकार की दुकानें हैं.

25 सितंबर तक दुकानें खाली करने का निर्देश

अंचल प्रशासन ने सभी संबंधित दुकानदारों को 25 सितंबर तक दुकानें खाली करने का निर्देश दिया है. प्रशासन की ओर से इसे अंतिम आम सूचना बताया गया है. निर्धारित समय सीमा के भीतर दुकानें नहीं हटाने की स्थिति में आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

नवरात्र से पहले विकास कार्य में लायी जा रही तेजी

आगामी शारदीय नवरात्र को देखते हुए थावे मंदिर परिसर में साफ-सफाई और विकास कार्यों को गति देने की तैयारी है. नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु थावे दुर्गा मंदिर पहुंचते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर को व्यवस्थित रखने के लिए अस्थायी दुकानों को हटाना जरूरी बताया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन