गोपालगंज में अज्ञात बाइक की टक्कर से अधेर की मौत, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

इलाज के लिये सदर अस्पताल में पहुचे घायल के भाई. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में सड़क किनारे टहल रहे मजदूर की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। बरौली थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Gopalganj News : बरौली थाना क्षेत्र के रतन सराय मोड़ के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात बाइक की टक्कर से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

विज्ञापन

सड़क किनारे टहलने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान रतन सराय गांव निवासी 45 वर्षीय अमरजीत भगत के रूप में हुई है. वह भरत भगत के पुत्र थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. मृतक के छोटे भाई रंजीत भगत ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे अमरजीत भगत रतन सराय मोड़ के पास सड़क किनारे टहल रहे थे.

तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से मारी टक्कर

परिजनों के अनुसार, इसी दौरान सीवान की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने अमरजीत भगत को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद बाइक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

बरौली सीएचसी से सदर अस्पताल किया गया रेफर

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अमरजीत भगत को बरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर बरौली थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

अविवाहित थे अमरजीत, घर में मचा कोहराम

अमरजीत भगत अविवाहित थे. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी. गांव के लोगों ने भी घटना पर शोक जताया. पुलिस हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात बाइक चालक की पहचान और तलाश में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन