गोपालगंज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जीविका दीदियां सम्मानित, इस जीविका संगठन ने कमाया 11.59 लाख का शुद्ध लाभ

Updated:
विज्ञापन

मिश्र बत्तरहा बाजार में वार्षिक आमसभा में सम्मानित हुई जीविका दिदिया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में माला जीविका संगठन ने ₹11.59 लाख का शुद्ध लाभ कमाया. वार्षिक आमसभा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया और महिलाओं के स्वावलंबन पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Gopalganj News : मिश्र बतरहा बाजार स्थित माला जीविका संगठन की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. आमसभा में संगठन को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के साथ महिलाओं के स्वावलंबन और सामाजिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया. वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान किये गये कार्यों और संगठन के आय-व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया गया.

विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत आईबीसीबी प्रबंधक प्रशांत रंजन, फुलवरिया बीपीएम राहुल रंजन और जीविका निदेशक मंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. इसके बाद संगठन की ओर से वर्षभर में किये गये कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी गयी.

संगठन ने अर्जित किया 11 लाख 59 हजार रुपये से अधिक का लाभ

समारोह को संबोधित करते हुए बीपीएम राहुल रंजन ने संगठन की वार्षिक उपलब्धियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में माला जीविका संगठन ने 11 लाख 59 हजार 83 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है. उन्होंने जीविका दीदियों के प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

राहुल रंजन ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने और अधिक महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया.

नाटकों के जरिये सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ दिया संदेश

आमसभा के दौरान जीविका दीदियों ने सामाजिक चेतना पर आधारित प्रेरणादायक नाटकों का मंचन किया. नाटकों के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया गया. जीविका दीदियों ने स्वावलंबन की दिशा में अपने अनुभव और प्रयास भी साझा किये.

उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को किया सम्मानित

इस अवसर पर संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों और जीविका से जुड़ी दीदियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी वर्ष की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गयी.

सैकड़ों जीविका दीदियां रहीं मौजूद

कार्यक्रम में निदेशक मंडल की अध्यक्ष रविता देवी, सचिव भागमणि देवी और कोषाध्यक्ष गायत्री देवी समेत सैकड़ों जीविका दीदियां मौजूद रहीं. आमसभा के दौरान महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया.

फोटो- मिश्र बत्तरहा बाजार में वार्षिक आमसभा में सम्मानित हुई जीविका दिदिया | Prabhat Khabar Network
फोटो- मिश्र बत्तरहा बाजार में वार्षिक आमसभा में सम्मानित हुई जीविका दिदिया | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन