हाजीपुर: BPSSC क्लर्क परीक्षा में चीटिंग करता एक परीक्षार्थी निकाला गया, 4800 में 2852 रहे अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन
hajipur-bpssc-clerk-exam-2026

परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी.

BPSSC Clerk Exam 2026: BPSSC अधिनायक लिपिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच होगी , CCTV, बायोमेट्रिक सत्यापन और फ्लाइंग स्क्वॉड रखेंगे नजर.

विज्ञापन

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
BPSSC Clerk Exam 2026 : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा आयोजित अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा बुधवार को हाजीपुर समेत जिले भर में संपन्न हुई. जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,800 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए आवंटित किया गया था. इनमें से 1,948 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,852 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान देवचंद कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया.

जिले भर के 11 केंद्रों पर हुई परीक्षा

परीक्षा के संचालन के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. जिले में राज नारायण कॉलेज, जी.ए. इंटर स्कूल, एस.एस. गर्ल्स हाई स्कूल, वैशाली महिला महाविद्यालय, देवचंद कॉलेज, उच्च माध्यमिक विद्यालय मीनापुर राई, जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय पानापुर धरमपुर (बिदुपुर), टाउन हाई स्कूल हाजीपुर, नोवेल क्रिएटिव एकेडमी वासुदेवपुर चपुता, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुतुबपुर एकारा तथा राजकीय मध्य विद्यालय कुतुबपुर एकारा समेत कुल 11 केंद्रों पर परीक्षा हुआ.

CCTV, बायोमेट्रिक और वीडियोग्राफी से हुई निगरानी

जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे, वीडियोग्राफी, बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटोग्राफी की व्यवस्था की है. प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

कदाचार रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड रहा सक्रिय

परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने के उद्देश्य से उड़नदस्ता दल (फ्लाइंग स्क्वॉड) सक्रिय रहा, जिसने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. वहीं जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे परीक्षा संचालन की निगरानी की गई.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के सभी सरकारी विद्यालयों में अचानक पहुंचेगी जांच टीम, पढ़ाई से लेकर स्मार्ट क्लास तक होगी पड़ताल

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन