वैशाली: राघोपुर दियारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 देसी शराब भट्टियां ध्वस्त, 30 हजार लीटर जावा नष्ट

Author Rahul Ray|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

देशी शराब भट्टी को नष्ट करते पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hajipur liquor raid: रुस्तमपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुकुमारपुर दियारा में 10 देसी शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान लगभग 30 हजार लीटर जावा और शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए गए, जिससे अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

Hajipur liquor raid: रुस्तमपुर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर सुकुमारपुर दियारा स्थित नदी किनारे जंगलों में संचालित 10 देसी शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने करीब 30 हजार लीटर कच्चा जावा तथा शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरणों को आग लगाकर नष्ट कर दिया.

विज्ञापन

शराब निर्माण के उपकरण भी किए नष्ट

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद प्लास्टिक ड्रम, टिन के ड्रम और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामानों को भी आग के हवाले कर दिया. पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया.

पुलिस को देखते ही फरार हुए आरोपी

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. बताया गया कि पुलिस वाहन को आते देख शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए.

अवैध शराब के खिलाफ लगातार चल रहा अभियान

रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सूचना के आधार पर सुकुमारपुर दियारा स्थित जंगलों में संचालित 10 देसी शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया. उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और इस धंधे में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: क्या विजय सिन्हा, पवन सिंह और रामकृपाल यादव के कार्यक्रम में मचा था हंगामा? वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन