Fact Check: क्या विजय सिन्हा, पवन सिंह और रामकृपाल यादव के कार्यक्रम में मचा था हंगामा? वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए

Updated:
विज्ञापन
बांकीपुर विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान विजय सिन्हा, पवन सिंह और रामकृपाल यादव

बांकीपुर विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान विजय सिन्हा, पवन सिंह और रामकृपाल यादव

Fact Check: सोशल मीडिया पर विजय सिन्हा, पवन सिंह के कार्यक्रम में हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है. प्रभात खबर की पड़ताल में यह वीडियो एडिटेड और भ्रामक पाया गया. जानें पूरी सच्चाई.

विज्ञापन

Fact Check: बिहार में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रह है. दावा किया जा रहा है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान चिरैयाटांड़ पुल के नीचे कृषि मंत्री विजय सिन्हा, सांसद रामकृपाल यादव और भोजपुरी गायक पवन सिंह के कार्यक्रम में भारी हंगामा हुआ. वीडियो में कुर्सियां तोड़ते लोग और नारेबाजी भी दिखाई गई है. हालांकि, प्रभात खबर की फैक्ट चेक पड़ताल में यह दावा भ्रामक और वीडियो फर्जी पाया गया.

क्या किया जा रहा है दावा?

वायरल वीडियो के थंबनेल पर लिखा है- बिहार की हालत सबसे खराब, BJP के प्रमुख नेताओं के हाल.

वहीं, वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी मच गई और मंत्री विजय सिन्हा वहां से भागते नजर आए. पोस्ट में यह भी लिखा गया कि बिहार में छात्रों के आंदोलन के दबाव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया.

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

पड़ताल में क्या सामने आया?

प्रभात खबर ने इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए ग्राउंड पर मौजूद साथियों और कार्यक्रम से जुड़े सूत्रों से जानकारी ली. जांच में पता चला कि वायरल वीडियो एडिट किया गया है. इसमें दो अलग-अलग वीडियो को जोड़कर एक नया वीडियो तैयार किया गया है.

पहला हिस्सा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद का है, जब कृषि मंत्री विजय सिन्हा मंच से निकल रहे थे. यह सामान्य दृश्य था और इसमें किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं थी.

दूसरे हिस्से में कुर्सियां तोड़ने और नारेबाजी का वीडियो किसी अन्य घटना का है, जिसे पहले वीडियो के साथ जोड़ दिया गया. दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो में किया गया एडिट

फैक्ट चेक में साफ हुआ कि वायरल वीडियो का उद्देश्य लोगों को भ्रमित करना है. एडिटिंग के जरिए ऐसा दिखाने की कोशिश की गई कि मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा हुआ और उन्हें बीच में कार्यक्रम छोड़ना पड़ा, जबकि ऐसा नहीं हुआ.

इंस्टाग्राम से हुआ वायरल

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर babudeoghar93 नाम की यूजर आईडी से शेयर किया गया है. इसके बाद इसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैलाया गया.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव: 'जीविका दीदियों से BJP के लिए कराया जा रहा प्रचार...', PK बोले- 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो धरने पर बैठूंगा



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन