हाजीपुर में सिक्स लेन पुल के पास गंगा में नहाने के दौरान युवक डूबा, दूसरे दिन भी SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर में सिक्स लेन पुल के पास गंगा में नहाने के दौरान युवक डूबा, दूसरे दिन भी SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Hajipur News: वैशाली के राघोपुर में कच्ची दरगाह–बिदुपुर सिक्स लेन पुल के पास गंगा में स्नान के दौरान 20 वर्षीय युवक सहिन्द्र दास डूब गया. सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही है.

विज्ञापन

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)

Hajipur News: राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्ची दरगाह–बिदुपुर सिक्स लेन पुल के पाया संख्या 61 के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान एक 20 वर्षीय युवक के डूब जाने से इलाके में मातम फैल गई. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और बाद में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. बुधवार सुबह से गंगा नदी में युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक

जानकारी के अनुसार डूबने वाला युवक रुस्तमपुर थाना क्षेत्र की जाफराबाद पंचायत के कर्मोपुर गांव निवासी राम इकबाल दास का 20 वर्षीय पुत्र **सहिन्द्र दास है. मंगलवार शाम वह गंगा नदी में स्नान करने गया था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह नदी में डूब गया.

स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की

घटना को देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी. देर शाम तक ग्रामीणों ने अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया.

एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही रुस्तमपुर थाना पुलिस ने एसडीआरएफ को जानकारी दी. बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था और तलाश अभियान जारी था.

परिवार में मचा कोहराम

परिजनों के अनुसार सहिन्द्र दास पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था और उसकी एक छोटी बच्ची भी है. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं और युवक के जल्द मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं.

Also Read: 8 मिलियन व्यूज वाली ट्रेन स्टंट रील पड़ी भारी, हाजीपुर की महिला को अब देना होगा इतना जुर्माना

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन