8 मिलियन व्यूज वाली ट्रेन स्टंट रील पड़ी भारी, हाजीपुर की महिला को अब देना होगा इतना जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
8 मिलियन व्यूज वाली ट्रेन स्टंट रील पड़ी भारी, हाजीपुर की महिला को अब देना होगा इतना जुर्माना

Hajipiur News: हाजीपुर में चलती ट्रेन के गेट पर स्टंट कर बनाई गई वायरल रील पर रेलवे ने की कार्रवाई. 8 मिलियन व्यूज पाने वाली महिला को अब देना होगा इतना जुर्माना और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी.

विज्ञापन

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)

Train Stunt Reel Fine: सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए चलती ट्रेन के गेट पर लटककर रील बनाना एक महिला को महंगा पड़ गया. इंस्टाग्राम पर वायरल हुई इस रील को 8 मिलियन तक व्यूज मिले थे, लेकिन वीडियो रेलवे अधिकारियों की नजर में आने के बाद कार्रवाई शुरू हो गई. जांच के बाद जीआरपी ने महिला पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की सख्त चेतावनी दी.

वायरल रील के बाद GRP ने की पहचान


मामले में रेलवे सुरक्षा पोस्ट हाजीपुर में महिला को बुलाकर पूछताछ की गई. इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां उस पर ₹2500 का जुर्माना लगाया गया. GRP के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर महिला की पहचान कर उसे नोटिस जारी किया गया था.

चलती ट्रेन के गेट पर बनाया था वीडियो


जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला चलती ट्रेन के गेट पर लटककर वीडियो बनाती दिखाई दे रही थी. वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला की पहचान की और नोटिस जारी कर थाने पर बुलाया.

पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम पिंकी देवी, पति अनिल पासवान, निवासी दुबहा वार्ड संख्या-3, थाना सहदेई बुजुर्ग बताया. उसने स्वीकार किया कि जून माह में हाजीपुर से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान उसने यह वीडियो बनाया था और बाद में इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था.

रेलवे की अपील: लाइक और व्यूज के लिए जान जोखिम में न डालें

रील वायरल होने के बाद उसने वीडियो को अपने अकाउंट से हटा भी दिया. महिला ने जीआरपी के समक्ष लिखित रूप से आश्वासन दिया कि वह भविष्य में इस तरह का कोई खतरनाक वीडियो नहीं बनाएगी और न ही ऐसी गलती दोहराएगी.

जीआरपी अधिकारियों ने कहा कि चलती ट्रेन में स्टंट करना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में न डालें.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के सभी सरकारी विद्यालयों में अचानक पहुंचेगी जांच टीम, पढ़ाई से लेकर स्मार्ट क्लास तक होगी पड़ताल

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन