hajipur news. कुपोषित बच्चे की पहचान कर भेजा गया पोषण पुनर्वास केंद्र
Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 03 Sep 2025 7:15 PM
चकअल्हदाद पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-184 पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम की ओर से स्वास्थ्य जांच के क्रम में एक अति कुपोषित बच्चा पाया गया
वैशाली. चकअल्हदाद पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-184 पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम की ओर से स्वास्थ्य जांच के क्रम में एक अति कुपोषित बच्चा पाया गया. जांच के दौरान डॉ. कौशल कुमार मिश्रा एवं शशिकांत कुमार ने पाया कि केंद्र पर अति कुपोषित बच्चा मिला है. जिसकी पहचान चकअल्हदाद पंचायत के सुजीत कुमार के पुत्र उपकार कुमार के रूप में हुआ है, जिसको पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा गया. जिसकी जानकारी जांच टीम ने वरीय पदाधिकारी को दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सीमा सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि पोषक तत्वों की कमी के कारण बच्चों का वजन, लंबाई एवं शारीरिक विकास उनकी उम्र के अनुसार नहीं हो पाता है. ऐसे बच्चों को नियमित जांच कर उन्हें विशेष देखभाल एवं पोषण उपलब्ध कराने के लिए पोषण एवं पुनर्वास केंद्र भेजा जाता है. जहां उनके इलाज के साथ-साथ खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाता है. इन्होंने बताया कि पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों को संतुलित आहार, चिकित्सकीय देखभाल एवं आवश्यक दवाएं दी जाती हैं. जिसमे उसका स्वास्थ्य सुधार हो सके और वे सामान्य विकास की ओर लौट सकें. वहीं, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक महिमा ने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में कुपोषित बच्चों की नियमित खोज की जा रही है, ताकि समय रहते उनकी पहचान कर उनका उचित उपचार किया जा सके. स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब व कमजोर परिवारों के बच्चों को लाभ मिल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










