hajipur news. पूजा पंडालों में डीजे पर रहेगी पाबंदी : थानाध्यक्ष

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 14 Sep 2025 5:54 PM

विज्ञापन

दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को वैशाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

वैशाली. दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को वैशाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रविंद्र पाल ने की. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी पूजा पंडालों में उचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से किया जाये. इन्होंने साफ तौर पर जाहिर किया कि पूजा पंडालों में डीजे पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. उन्होंने सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है और कहा है कि पंडाल के अंदर होने वाले कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी आयोजक समिति की होगी. थानाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि पूजा कमेटी अपने सभी सदस्यों को पहचान पत्र निर्गत करेगी. उन्होंने पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. पंडाल के पास बाल्टी में बालू तथा फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से करने कहा. बैठक में मुखिया अरविंद कुमार साह, सुनील साह, शशि प्रकाश, उमेश कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन