बैकुंठपुर में बरामद नोटों को लेकर पुलिस ने की छापेमारी

Published at :31 Dec 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
बैकुंठपुर में बरामद नोटों को लेकर पुलिस ने की छापेमारी

बैकुंठपुर (गोपालगंज) : भगवानपुर में खेत में फेंके गये पुराने बंद नोटों को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है. इस मामले में बैकुंठपुर पुलिस ने शुक्रवार को भगवानपुर और इसके आस-पास के गांव में छापेमारी कर कई लोगों से नोट को लेकर पूछताछ की गयी है. नोट लूटनेवाले ग्रामीण कार्रवाई के भय से बैंक में […]

विज्ञापन

बैकुंठपुर (गोपालगंज) : भगवानपुर में खेत में फेंके गये पुराने बंद नोटों को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है. इस मामले में बैकुंठपुर पुलिस ने शुक्रवार को भगवानपुर और इसके आस-पास के गांव में छापेमारी कर कई लोगों से नोट को लेकर पूछताछ की गयी है. नोट लूटनेवाले ग्रामीण कार्रवाई के भय से बैंक में नोट बदलने नहीं पहुंचे. इससे पुलिस को कुछ ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. उधर, एलडीएम अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने भी जांच शुरू कर दी है.

बैकुंठपुर पुलिस इंस्पेक्टर संजय कुमार, थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार, एएसआइ ललन कुमार सिंह की टीम ने बैकुंठपुर स्थित सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, सहारा इंडिया में एक साथ पहुंच कर बरामद किये गये नोटों की सीरियल नंबर के आधार पर जांच की. बैंक में पुलिस अधिकारियों ने बरामद नोट के जरिये रुपये निकालने वाले तक पहुंचने का सुराग ढूंढ़ती रहे. इसके साथ ही डीएम के निर्देश पर बैंक भी पांच सौ के नोट बदलने वालों पर नजर रख रहे हैं. बता दें कि गुरुवार की शाम तीन बजे बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर-राजापट्टी पथ के पास खेत में सीमेंट के बोरे में भरे पांच सौ के नोट फेंके गये थे. खेलने गये लड़कों की नजर बोरे पर पड़ी.

बोरे को लड़कों ने फाड़ा, तो पांच सौ के नोट मिले. इसकी सूचना पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने कैश को लूट लिया. मौके पर पहुंची पुलिस को महज 37 हजार रुपये हाथ लगे. मौके पर मौजूद लोगों ने 50 लाख से अधिक की राशि होने की बात कही थी. नोट को किसने फेंका है, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है. डीएम राहुल कुमार ने बताया कि बरामद किये गये नोटों के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन