Gopalganj News : स्विफ्ट डिजायर व पिकअप वैन में हुई जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : स्विफ्ट डिजायर व पिकअप वैन में हुई जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

बैकुंठपुर. थाना क्षेत्र में मंगलवार को स्टेट हाइवे 90 पर डाक-बंगला चौक से सटे भारद्वाज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. थाना क्षेत्र में मंगलवार को स्टेट हाइवे 90 पर डाक-बंगला चौक से सटे भारद्वाज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. दिघवा दुबौली डाक बंगला मोड़ के समीप स्विफ्ट डिजायर कार एवं पिकअप वैन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. हालांकि कार अपने साइड में चल रही थी. यह संयोग था कि उसमें सवार सभी सात लोग सुरक्षित बच निकले. जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के सात सदस्य छपरा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश के देवरिया लौट रहे थे. इसी दौरान मोड़ के पास अनियंत्रित पिकअप वैन ने उनकी कार में टक्कर मार दी. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. कार में दो बच्चे, दो महिलाएं एवं तीन पुरुष सवार थे. गनीमत रही कि इस भीषण दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आयी. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया. घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे किया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों का मानना है कि पिकअप वैन पर जरूर कुछ गड़बड़ सामग्री लोड कर पुलिस से बचकर भागते जा रहे थे. तभी वह बेलगाम चलते निकल गये.

विज्ञापन
Gurudutt Nath

लेखक के बारे में

By Gurudutt Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन