पाखोपाली शिवाजी चौक के पास पिकअप वैन से टकरायी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल

Author Suresh rai|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज करते कर्मी | Prabhat Khabar Network

भोरे के पाखोपाली में पिकअप वैन और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गोरखपुर रेफर किया गया। जानें पूरी घटना।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भोरे. भोरे थाना क्षेत्र के पाखोपाली स्थित शिवाजी चौक के पास एक अनियंत्रित बाइक सवार ने विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन में सीधी टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आयी है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत भोरे रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है. घायल युवक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के ही भानपुर गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा के 24 वर्षीय पुत्र राकेश शर्मा के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि राकेश शर्मा किसी काम से शिवाजी चौक की तरफ गया था. वहां से अपना काम निबटाकर घर लौटने के क्रम में उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन से सीधे टकरा गयी. टक्कर में राकेश सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल भेजा. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.


विज्ञापन
सुरेश राय

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन