गोपालगंज: बरगछिया रेलवे अंडरपास बना झील, सेफ्टी वॉल से तेजी से रिसने लगा पानी

Author Prashant pathak|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज जिले में पहली मानसून की बारिश ने कुचायकोट-मैरवा मुख्य सड़क पर बने रेलवे अंडरपास की बदहाल तस्वीर पेश की है. जलजमाव की समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि यह अंडरपास एक झील में तब्दील हो गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले में पहली माॅनसूनी बारिश ने कुचायकोट-मैरवा मुख्य सड़क पर हथुआ-पंचदेउरी रेल खंड के अंतर्गत आने वाले रेलवे अंडरपास की सूरतेहाल पहली माॅनसूनी बारिश ने ही पूरी तरह बिगाड़ दी है. जलजमाव के कारण यह अंडरपास पूरी तरह से एक गहरी झील में तब्दील हो चुका है. स्थिति इतनी गंभीर हो गयी है कि अंडरपास के दोनों तरफ बनी सेफ्टी वॉल के बड़े-बड़े जोड़ों से झरने की तरह पानी रिस रहा है. इसके चलते इस महत्वपूर्ण मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की मुसीबतें बेहद बढ़ गयी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूर्व में केवल अंडरपास की धंसी हुई पीसीसी सड़क से ही पानी का हल्का रिसाव होता था. लेकिन इस साल की पहली ही तेज बारिश ने रेलवे निर्माण की तकनीकी गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. अब कंक्रीट के बड़े-बड़े जॉइंट्स से पानी का तेज रिसाव हो रहा है. दीवार से बरसात शुरू होने के साथ ही लगातार गिरते इस पानी के कारण अंडरपास में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे राहगीर जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर हैं.

आवागमन में हो रही परेशानी

जलजमाव और दीवार से हो रहे तेज रिसाव के कारण इस रेल खंड के नीचे से वाहनों का गुजरना काफी खतरनाक हो गया है. कई दुपहिया वाहन चालक पानी के बीच में ही फंस जा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन से इस गंभीर तकनीकी चूक को जल्द से जल्द दुरुस्त करने और अंडरपास से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को समय रहते टाला जा सके.

Also Read: गोपालगंज: कलेक्ट्रेट जा रही विकास मित्र की ट्रक की चपेट में आने से मौत, पति जिंदगी और मौत से जूझ रहा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन