गोपालगंज जिला पशु चिकित्सालय के गेट पर जलजमाव, गंदे पानी से होकर अस्पताल पहुंच रहे पशुपालक

Updated:
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय के मुख्य गेट पर जलजमाव की तस्वीर.

गोपालगंज जिला पशु चिकित्सालय के मुख्य गेट पर जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है. इससे अस्पताल आने वाले पशुपालकों और उनके बीमार पशुओं को इलाज कराने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. कई दिनों से जमा गंदे, बदबूदार पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना उनकी मजबूरी है.

विज्ञापन

District Veterinary Hospital: जिला पशु चिकित्सालय के मुख्य गेट के सामने जलजमाव होने से अस्पताल आने वाले पशुपालकों और उनके पशुओं को इलाज कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई दिनों से जमा गंदे और बदबूदार पानी के बीच से होकर पशुपालकों को अस्पताल परिसर में प्रवेश करना पड़ रहा है. जलजमाव के कारण मुख्य रास्ते पर कीचड़, गड्ढे और फिसलन की स्थिति बनी हुई है. इससे बीमार पशुओं को अस्पताल लाने वाले पशुपालकों की परेशानी और बढ़ गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बीमार पशुओं को लेकर पानी पार करना मजबूरी

पशुपालकों का कहना है कि बीमार पशुओं को इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरान मुख्य गेट पर जमा पानी सबसे बड़ी परेशानी बन रहा है. गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर पशुओं को अस्पताल तक ले जाना पड़ता है. इससे पशुओं के फिसलने और चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है.

पशुपालकों ने बयां की परेशानी

थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला निवासी रामप्रवेश यादव ने बताया कि वह पशु का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे. मुख्य गेट पर गंदा पानी जमा है. पशु को लेकर इसी बदबूदार पानी से होकर अस्पताल के अंदर जाना पड़ रहा है.

वहीं, मांझा थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी मुन्ना प्रसाद ने बताया कि अस्पताल के गेट पर जलजमाव से काफी परेशानी हो रही है. बीमार पशु को संभालकर पानी पार कराना पड़ता है. उन्होंने जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की.

बरौली थाना क्षेत्र के शिवजी महतो ने बताया कि वह इलाज के लिए पशु को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन मुख्य गेट पर पानी जमा मिला. गंदे पानी और बदबू के कारण काफी परेशानी हुई.

जल्द दुरुस्त होगी जलनिकासी व्यवस्था

जिला पशु चिकित्सक ने बताया कि मुख्य गेट के सामने जलजमाव की समस्या की जानकारी है. संबंधित स्तर पर कार्रवाई कर जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करा दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन