गोपालगंज: मांझा के 21 वार्डों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने तेज की तैयारी
निरीक्षण करती सीओ
मांझा प्रखंड की गौसिया, निमुईया, भैंसही और पुरैना पंचायत के करीब 21 वार्डों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. निचले इलाकों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गयी है.
Administrative Preparedness: मांझा प्रखंड के गौसिया, निमुईया, भैंसही और पुरैना पंचायत के करीब 21 वार्डों में पानी आने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों और कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है.
आपके शहर में
निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश
प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव शुक्ला ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को क्षेत्र में जाकर स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया है. उन्होंने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है. साथ ही संभावित प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है.
सामुदायिक किचन की व्यवस्था करने की तैयारी
अंचल पदाधिकारी शमा परवीन ने संभावित प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक किचन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी रखी जाए. प्रशासन की ओर से संभावित बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
अंचल प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है. लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की मदद के लिए संबंधित अधिकारी और कर्मी क्षेत्र में मौजूद रहेंगे.
इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए