भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं

Updated:
विज्ञापन

सीएम सम्राट और भरत तिवारी की तस्वीर.

Bharat Tiwari Case: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी व्यक्ति, जाति या धर्म के विरोधी नहीं, बल्कि सुशासन के समर्थक हैं. मामले की न्यायिक जांच के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी का ऐलान किया गया है.

विज्ञापन

Bharat Tiwari Case: भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी मामले को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वह किसी व्यक्ति, जाति या धर्म के विरोधी नहीं हैं, बल्कि सुशासन के समर्थक हैं. उन्होंने कहा कि बीच में इस मामले को लेकर कई तरह की बातें सामने आई थीं, इसलिए उन्हें स्थिति स्पष्ट करनी पड़ रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सम्राट चौधरी ने कहा, "मैं किसी का विरोधी नहीं हूं. न ही किसी जाति का विरोधी हूं और न ही किसी धर्म का विरोधी हूं. मैं सुशासन का समर्थक हूं." उन्होंने कहा कि भरत तिवारी की मां उनसे मिलने आई थीं. इसके बाद सरकार ने मामले की न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया.

न्यायिक जांच के बाद परिवार को दी सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायिक जांच कराई गई और जांच में जो बातें सामने आईं, उसके आधार पर सरकार ने पीड़ित परिवार को सम्मान दिया और आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया. न्यायिक जांच आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता के साथ एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने की जांच

भरत तिवारी की मौत से जुड़े मामले में सरकार ने जून में हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच का निर्णय लिया था. सरकार ने कहा था कि घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जरूरी है.

परिवार ने न्याय को बताया प्राथमिकता

सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की घोषणा के बाद भरत तिवारी की मां ने कहा कि परिवार की पहली प्राथमिकता न्याय है. परिजनों ने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई है.

हाईकोर्ट में भी मामला पहुंचा

भरत तिवारी की मां की याचिका पर पटना हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार से जवाब मांगा था. अदालत ने मामले से जुड़े वीडियो फुटेज, वीडियोग्राफी, वायरलेस लॉगबुक और मोबाइल डेटा को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था.

इसे भी पढ़ें: बिहार में घर खरीदने से पहले देखें RERA की नई रैंकिंग, कौन नंबर वन? देखें टॉप प्रोजेक्ट और बिल्डर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन