Gopalganj News : 10 दिनों की तपिश के बाद चार डिग्री गिरा पारा, गर्मी से राहत

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : 10 दिनों की तपिश के बाद चार डिग्री गिरा पारा, गर्मी से राहत

पुरवा हवा ने जिलावासियों को बड़ी राहत दी. मौसम सुहावना हो गया. मंगलवार की बात करें, तो सुबह बादलों का कब्जा रहा. दिन चढ़ने के साथ आसमान से बादलों को हवा उड़ा ले गयी. पुरवा हवा से दिनभर की उमस और गर्मी से लोगों ने सुकून महसूस किया.

विज्ञापन

गोपालगंज. पुरवा हवा ने जिलावासियों को बड़ी राहत दी. मौसम सुहावना हो गया. मंगलवार की बात करें, तो सुबह बादलों का कब्जा रहा. दिन चढ़ने के साथ आसमान से बादलों को हवा उड़ा ले गयी. पुरवा हवा से दिनभर की उमस और गर्मी से लोगों ने सुकून महसूस किया. हालांकि दोपहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान भी किया. फिर भी अन्य दिनों की अपेक्षा राहत रही. पुरवा हवा से उत्तर-पश्चिम यूपी में निम्न वायु दाब का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते वायुमंडल के ऊपरी पर चक्रवात बन रहा है. पुरवा हवा जोर पकड़ ली है. बंगाल की खाड़ी को पिछले तीन दिनों से पुरवा हवा झकझोर रही है. बिहार के पूर्वी, उत्तरी हिस्सों में ओला व बारिश हो चुकी है. जिसका असर गोपालगंज में भी दिख रहा है. लगातार 10 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से जहां तापमान 41 डिग्री को पार कर गया था. रविवार की शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और रात होते-होते पारा करीब 12 डिग्री तक गिरकर 29 डिग्री पर आ गया. मौसम के इस बदलाव से शहरवासियों को लंबे समय से पड़ रही प्रचंड गर्मी से राहत मिली है.

सामान्य से नीचे आया दिन का तापमान

मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. शाम के समय करीब 22.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण नमी बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंच गयी, जिससे वातावरण में ठंडक का एहसास हुआ.

तीन मई तक आंधी और बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय के मुताबिक 29 अप्रैल से तीन मई तक आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण उत्तर बिहार में नम पुरवा हवाओं का प्रभाव बढ़ा है. इसी वजह से धूल भरी आंधी और तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक बादलों की आवाजाही, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जतायी है. ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Gurudutt Nath

लेखक के बारे में

By Gurudutt Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन