Gopalganj News : सिधवलिया में अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पिता की मौत, बेटा समेत दो घायल

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : सिधवलिया में अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पिता की मौत, बेटा समेत दो घायल

जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा टोल टैक्स के समीप अनियंत्रित बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी.

विज्ञापन

सिधवलिया. जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा टोल टैक्स के समीप अनियंत्रित बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. वहीं उनका बेटा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका इलाज स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में चल रहा है. मृतक बुजुर्ग कल्याणपुर मठिया गांव के निवासी स्व मथुरा महतो का पुत्र रामाशीष महतो बताये गये हैं. घटना तब हुई, जब रामाशीष महतो अपने बेटे मुकेश महतो के साथ किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान बारहिमा टोल टैक्स के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामाशीष महतो गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें तुरंत इलाज के लिए बरौली सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में मृतक का बेटा मुकेश महतो भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं बाइक सवार युवक सिधवलिया थाने के बारहिमा गांव के निवासी गुलाम रसूल का पुत्र अरशद अली बताये गये है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी और पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही सिधवलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम व कोहराम मच गया है.

विज्ञापन
Gurudutt Nath

लेखक के बारे में

By Gurudutt Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन