पछुआ ने बढ़ायी कनकनी

Published at :30 Dec 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
पछुआ ने बढ़ायी कनकनी

गोपालगंज. कोहरे की चादर में लिपटा रहा गुरुवार ने सबसे अधिक लोगों को कंपाया. दिन के दस बजे तक सड़कों पर वाहनों को लाइट जला कर चलना पड़ा. दोपहर तक कोहरे का असर बना रहा. रात के तापमान में एक बार फिर 1 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई. गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस […]

विज्ञापन
गोपालगंज. कोहरे की चादर में लिपटा रहा गुरुवार ने सबसे अधिक लोगों को कंपाया. दिन के दस बजे तक सड़कों पर वाहनों को लाइट जला कर चलना पड़ा. दोपहर तक कोहरे का असर बना रहा. रात के तापमान में एक बार फिर 1 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई.
गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 61 फीसदी मापी गयी. 4.3 किलोमीटर की औसत गति से पछुआ हवाएं चलीं. आगामी दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं. कश्मीर से आयी हवाओं के कारण जहां शहर कांप रहा है, वहीं निजी स्कूलों की मनमानी भी कम नहीं है. सुबह 7.30 बजे स्कूल की गाड़ियां सड़कों पर बच्चों को लेने के लिए पहुंचीं.
बच्चे भी कांपते हुए स्कूल बस पकड़ने के लिए अड्डों पर खड़े रहे. डीएम का आदेश था कि स्कूलों को 10 बजे से चलाया जाये. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सर्दी में इजाफा होगा. गलन का कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है. मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय की मानें, तो तापमान में गिरावट होने के कारण सुबह घना कोहरा होगा, जो लोगों को परेशानी देगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन