मौसम ने ली करवट कमजोर पड़ी धूप

Published at :23 Dec 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम ने ली करवट कमजोर पड़ी धूप

कुहासे के बीच शहर की सड़क पर पसरा सन्नाटा. गोपालगंज : पहाड़ों पर गिरी बर्फ ने मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ा दी है. मौसम बदल गया. कुहासे के आगे धूप कमजोर पड़ने से लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ. सुबह सात बजे अचानक घना कुहासा छाने के बाद एक बार तो ऐसा […]

विज्ञापन

कुहासे के बीच शहर की सड़क पर पसरा सन्नाटा.

गोपालगंज : पहाड़ों पर गिरी बर्फ ने मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ा दी है. मौसम बदल गया. कुहासे के आगे धूप कमजोर पड़ने से लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ. सुबह सात बजे अचानक घना कुहासा छाने के बाद एक बार तो ऐसा लगा कि दिन में धूप नहीं निकलेगी,लेकिन दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे धूप निकलनी शुरू हुई. दोपहर तक लगा कि मौसम सामान्य हो जायेगा, लेकिन करीब ढाई बजे कुहासे के आगे धूप कमजोर पड़ गयी. शाम तक यही स्थिति रही.
इस दौरान लोगों ने ठंड का एहसास किया.घना कुहासे के कारण वाहन हाइवे पर भी बेपटरी होने लगे. विजिविलटी घट कर शून्य हो गयी. थावे से मीरगंज के बीच घने कुहासे के बीच हाइवे के फ्लैग को काट दिये जाने के कारण पिकअप वैन पलट गया. मौसम के इस बदलाव का असर अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान पर भी पड़ा. गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.6 डि.से पर आ गया. इसी तरह न्यूनतम तापमान 8.9 डि.से पर पहुंच गया.
अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गया, जिसके चलते गोपालगंज समेत उत्तर बिहार में भी लगन बढ़ गयी है. दिसंबर अपने अंतिम सप्ताह की ओर बढ़ रहा है, लेकिन धूप बराबर निकल रही है. मौसम विज्ञानी एसएन पांडेय की मानें तो अभी पश्चिमी विझोभ भी सक्रिय हो रहा है. जो अगले दो दिनों में मौसम को एक और झटका दे सकता है.
मौसम के रूख को लेकर विज्ञानी भी हैरत में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन