गबन में विद्युत सहायक अभियंता पर प्राथमिकी

गोपालगंज : बिजली विभाग के कार्यालय में कार्यरत तत्कालीन सहायक विद्युत अभियंता ने उपभोक्ताओं की जमा करनेवाली राशि ही गबन कर ली. गबन के इस मामले का खुलासा होने पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कितने उपभोक्ताओं की राशि का गबन की गयी है, इसका फिलहाल पूरी तरह से खुलासा नहीं हो सका है. नगर […]
गोपालगंज : बिजली विभाग के कार्यालय में कार्यरत तत्कालीन सहायक विद्युत अभियंता ने उपभोक्ताओं की जमा करनेवाली राशि ही गबन कर ली. गबन के इस मामले का खुलासा होने पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कितने उपभोक्ताओं की राशि का गबन की गयी है, इसका फिलहाल पूरी तरह से खुलासा नहीं हो सका है.
नगर थाने में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता उत्तम कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. सहायक अभियंता ने आरोप लगाया कि तत्कालीन अभियंता मो अब्दुल गफ्फार ने ग्राहकों की बिल की राशि करीब 22214 रुपये का गबन कर लिया है. मामला संज्ञान में आने पर जांच करायी गयी. उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत की थी. उपभोक्ताओं की शिकायत पर तत्कालीन कार्यालय सहायक अभियंता पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










