बेनामी संपत्तियों को करें गरीबों के हवाले
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Dec 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

गुरुवार को एनएच 28 जाम करते जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता. गुरुवार को धरना बैठे माले कार्यकर्ता. गोपालगंज : भाकपा माले के द्वारा पोल खोल हल्ला बोल धरना प्रदर्शन का आयोजन गुरुवार को किया गया. प्रखंड मुख्यालय में धरना को संबोधित करते हुए माले नेता विद्या सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा पांच सौ […]
विज्ञापन
गुरुवार को एनएच 28 जाम करते जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता.
गुरुवार को धरना बैठे माले कार्यकर्ता.
गोपालगंज : भाकपा माले के द्वारा पोल खोल हल्ला बोल धरना प्रदर्शन का आयोजन गुरुवार को किया गया. प्रखंड मुख्यालय में धरना को संबोधित करते हुए माले नेता विद्या सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा पांच सौ और एक हजार नोट को बंद कर पूरा जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया गया हैं. इससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किसान कर्ज के बोझ से दब कर आत्महत्या करने को विवश हैं.
सरकार किसानों के नहीं बल्कि पूंजीपतियों के कर्ज माफ कर रही है. अजात शत्रु ने कहा कि मोदी सरकार नोटबंदी पर रोज-रोज नियम बदल कर जनता को भ्रमित कर रही है. धरना के माध्यम से माले कार्यकर्ताओं ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर आवाज बुलंद की. कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन बीडीओ किरण कुमारी को सौंपा. धरना में आइसा नेता राजन कुमार, राहुल, विजय, रामनरेश, रामनरेश राम, जंगी राम, नागेंद्र सिंह, रीना शर्मा, अवधेश कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










